फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   CM Bhupesh virtually inaugurated country's first Government English Medium College in Kanker

Chhattisgarh: कांकेर में देश का पहला सरकारी इंग्लिश मीडियम कॉलेज, CM भूपेश ने किया लोकार्पण, इस साल 10 खुलेंगे

Thu, 13 Jul 2023 07:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Jul 2023 07:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में देश का पहला सरकारी अंग्रेजी माध्यम डिग्री कॉलेज खुल गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में खोले गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का गुरुवार को वर्चुअली लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
CM Bhupesh virtually inaugurated country's first Government English Medium College in Kanker
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंग्रेजी माध्यम कॉलेज का वर्चुअली लोकार्पण किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में देश का पहला सरकारी अंग्रेजी माध्यम डिग्री कॉलेज खुल गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में खोले गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का गुरुवार को वर्चुअली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम से जो बच्चे हायर सेकेंडरी स्कूलों से पढ़कर निकलेंगे, वे आगे भी इसी माध्यम से पढ़ाई जारी रख सकेंगे। प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के 10 स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। कार्यक्रम में संसदीय सचिव  शिशुपाल शोरी सहित विधायक गण भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

CM Bhupesh virtually inaugurated country's first Government English Medium College in Kanker
कांकेर में खुला स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज। - फोटो : संवाद

प्रदेश में 377 अंग्रेजी और 350 हिंदी माध्यम स्कूल संचालित
मुख्यमंत्री ने बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के गरीब परिवार के विद्यार्थी को भी उत्कृष्ट शिक्षा दिलाने के लिए हमने वर्ष 2020 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की शुरुआत की है। यह योजना प्रदेश में काफी लोकप्रिय हुई। भेंट मुलाकात के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्री में इन स्कूलों की मांग की जाती थी। आज स्वामी आत्मानन्द योजना के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम के 377 और हिंदी माध्यम के 350 स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों के साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेजों की भी शुरुआत की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार साल में 26 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती
सीएम बघेल ने कहा कि, साढ़े चार सालों में 26989 शिक्षकों की भर्तियां निकाली गई हैं। पहले 14500 शिक्षकों की भर्तियां निकाली गई थी, इनमें से 10834 को स्कूलों में नियुक्तियां दी जा चुकी है। हाल ही में 12489 शिक्षकों की और भर्तियां निकाली है, जो कि प्रक्रिया में है। बस्तर संभाग में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ काम किया गया है। संभाग के 314 बंद स्कूलों को फिर खोल गया है। कहा कि रायपुर एनआईटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर में चयनित कांकेर की छात्राएं गरीब परिवारों से हैं। बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें अवसर देने का। 

विज्ञापन

CM Bhupesh virtually inaugurated country's first Government English Medium College in Kanker
कॉलेज के लोकार्पण अवसर पर मौजूद संसदीय सचिव और अन्य अफसर। - फोटो : संवाद

बेरोजगारी भत्ता योजना में एक लाख 17 हजार को मिली राशि
सीएम बघेल ने कहा कि, बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक एक लाख 17 हजार हितग्राहियों को 80 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। वहीं कांकेर की कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना के जिन हितग्राहियों को हैदराबाद में प्लेसमेंट मिला है, उन्हें 13 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह आय होगी। योजना के जिले के 112 हितग्राहियों को अब तक नौकरी मिल चुकी है। सीएम ने बताया कि, जिले में शिक्षा  'हमर लक्ष्य' अभियान के तहत चयनित छात्रों ने बातचीत की। जिले के 75 बच्चों ने जेईई में क्वालीफाई किया है। वहीं चयनित चारों छात्रों को पढ़ाई के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed