फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   12 arrested for fighting among neighbors in land dispute in Kanker

जमीन विवाद में भिड़े पड़ोसी: कांकेर में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाओं से की छेड़खानी; 12 गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 02:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jul 2023 02:04 PM IST
सार

कांकेर में पड़ोसियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान महिलाओं से भी छेड़खानी और अभ्रदता की गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
12 arrested for fighting among neighbors in land dispute in Kanker
चारामा थाना, कांकेर। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पड़ोसियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान महिलाओं से भी छेड़खानी और अभ्रदता की गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक परिवार पर बलवे का भी मामला दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद चला रहा है। इसी को लेकर एक बार फिर उनमें मारपीट हुई है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी रूपेंद्र पटेल ने बताया कि मुडखुसरा की रहने वाली महिला ने ने मामला दर्ज कराया है कि वह अपने घर के बाड़ी में जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नरेश साहू उसे देखकर गाली-गलौज करने लगा और छेड़खानी। पुरानी जमीन के रास्ते की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करने लगा। इस पर पुलिस ने नरेश साहू, राजमन बाई, प्रेमलता साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से एक अन्य महिला ने मामला दर्ज कराया है कि वह अपने परिवार के साथ घर खाना खा रही थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाले आरोपी गण एक राय होकर घर में घुस आए और गालियां देने लगे। पुलिस में शिकायत करने की बात कहकर लात-घूंसों से मारपीट की। वहीं उनकी बेटी से भी छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें अब तक कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को फिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है।  साल 2023 का कांकेर पुलिस का यह पहला ऐसा मामला है जहां एक साथ 12 लोगों के ऊपर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed