फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   mausam ki jankari Now cold has started increasing in Kabirdham

कबीरधाम में बढ़ने लगी ठंड: भगवान को ओढ़ाया शॉल, वनांचल क्षेत्र में न्यूनतम तापमान पहुंचा 10 डिग्री

Thu, 04 Jan 2024 10:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 10:39 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में अब ठंड बढ़ने लगी है। ठंड से बचने अब भगवान को भी शॉल ओढ़ा रहे हैं। वनांचल क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया है।

विज्ञापन
mausam ki jankari Now cold has started increasing in Kabirdham
कचहरी पारा स्थित मंदिर में शॉल ओढ़ाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में अब ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार रात से ठंड बढ़ी है। जिले के वनांचल क्षेत्र में सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। वनांचल क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया है। शहरी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 15 से 18 के बीच है। ठंड से बचने अब भगवान को भी शॉल ओढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


कवर्धा शहर के कचहरी पारा स्थित श्री राम जानकी लक्ष्मण मंदिर में स्थापित भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता को शॉल ओढ़ाया गया है। साथ ही बाल गोपाल श्री कृष्ण को आकर्षक स्वेटर पहनाया गया है। मंदिर में शाम सात बजे से सुबह महाभिषेक तक भगवान को शॉल ओढ़ाया जाता है। जैसे ही ठंड कम होगा शॉल और अन्य गर्म कपड़ों को निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन


चिल्फीघाटी में सैलानियों की संख्या बढ़ी
प्रदेश में कबीरधाम जिला ज्यादा ठंड के नाम से भी जाना जाता है। कबीरधाम जिले का 70 प्रतिशत हिस्सा जंगल क्षेत्र में आता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस जिले में सभी मौसम का अलग ही मजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


र्तमान में ठंड को देखते हुए चिल्फीघाटी में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। विभिन्न राज्य के अलावा विदेश से भी पर्यटक यहां पहुंच रहे है। चिल्फीघाटी के पास सरोदा दादर, पीड़ाघाट, रानीदहरा जलप्रपात के अलावा राज्य का खजुराहो कहा जाने वाला प्रसिद्ध पुरातात्विक भोरमदेव मंदिर में भीड़ दिखाई दे रहे है। इसके अलावा एमपी के कान्हा नेशनल पार्क जाने के लिए लोग चिल्फीघाटी रूट से ही आना-जाना कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed