फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   BJP MLA Bhavna Bohra retaliates against Owaisi statement

CG News: ओवैसी के बयान पर भाजपा विधायक भावना बोहरा का पलटवार, बोलीं- वे गलत धारणाएं फैलाने में माहिर

Mon, 05 Jan 2026 01:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 01:22 PM IST
सार

कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा से भाजपा विधायक भावना बोहरा ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर करारा जवाब दिया है। ओवैसी के बयान पर उन्होंने कहा कि वे राजनीति को समाज से जोड़कर गलत धारणाएं फैलाने में माहिर हैं।

विज्ञापन
BJP MLA Bhavna Bohra retaliates against Owaisi statement
भावना बोहरा और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक भावना बोहरा ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान का पलटवार किया है। 

विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार
दरअसल, बीते दिनों असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा को चुनौती दी थी कि वे संसद में लव जिहाद के मामलों पर आधिकारिक आंकड़े पेश करे। इसे लेकर अब भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ओवैसी का यह बयान चौंकने वाला नहीं है, क्योंकि इसमें उनको महारत हासिल है।
विज्ञापन


आगे कहा कि वे राजनीति को समाज से जोड़कर गलत धारणाएं फैलाने में माहिर हैं। जब भारत माता की जय कहने में तो वे हिचकिचाते हैं, लेकिन जब ऐसी परिस्थितियां आती हैं, तो वे अचानक संविधान पर विश्वास करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप पर भाजपा विधायक का हमला
वहीं दूसरी तरफ भावना बोहरा ने आम आदमी पार्टी के सरपंच जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या वाले घटना पर कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी जिस तरह से सरकार चला रही है, वह किसी से छिपा नहीं है। सिद्धू मूसेवाला की मौत से भी कोई सबक नहीं सीखा है। पंजाब में ढाई मुख्यमंत्री हैं, फिर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना इसे और भी उजागर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed