फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Job Fair: Golden opportunity for hospital field job, job fair in Raipur on 9th January

Job Fair: हॉस्पिटल के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं करियर, तो जल्द करें अप्लाई, 9 जनवरी को रायपुर में जॉब फेयर

Thu, 04 Jan 2024 01:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 04 Jan 2024 01:16 PM IST
सार

Job Fair: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर ने स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 9 जनवरी को जॉब फेयर का आयोजन किया है।

विज्ञापन
Job Fair: Golden opportunity for hospital field job, job fair in Raipur on 9th January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Job Fair: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। ऐसे युवा जो हॉस्पिटल के क्षेत्र काम करके बेरोजगार बैठे हैं। उनके लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर ने स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 9 जनवरी को जॉब फेयर का आयोजन किया है। रायपुर के रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजन किया जाएगा है। 

विज्ञापन


इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, ग्राम चिखली, जिला दुर्ग में मेडिकल ऑफिसर, डेन्टिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, ओटी/एक्स-रे टेक्निशियन, पैथालॉजी लेब, नर्सिंग स्टॉफ, डायलासिस टेक्निशियन, फिल्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रिशियन, वाहन चालक, कॉर्पारेट मैनेजर, एकाउंटेंट, फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्लंबर, नर्सिंग सुपरवाईजर, गार्ड और मल्टिपल वर्कर आदि के 105 से अधिक पदों भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन


इसके लिए अनुभवी योग्यताधारी आवेदकों की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारी की सैलरी 10 हजार से 50 हजार प्रतिमाह के रहेगी। इस जॉब फेयर में शामिल होने योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित तारीख और जगह पर अपने बॉयोडाटा और आधार कार्ड समेत शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं अनुभव प्रमाण-पत्र और ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed