{"_id":"6374f0d0d9c3a62d9b73f3b1","slug":"jccj-will-take-out-jogi-jan-adhikar-yatra-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: JCCJ में शामिल हुए बीजापुर के 24 युवा, पार्टी निकालेगी जोगी जन अधिकार यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: JCCJ में शामिल हुए बीजापुर के 24 युवा, पार्टी निकालेगी जोगी जन अधिकार यात्रा
Wed, 16 Nov 2022 07:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:47 PM IST
सार
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। पार्टी चुनाव को लेकर जल्द ही जोगी जन अधिकार यात्रा की शुरुआत करने वाली है। पार्टी का कहना है कि इस यात्रा के जरिए वे लोगों से जुड़ेंगे और जोड़ेंगे। साथ ही राष्ट्रीय दलों की हकीकत से परिचित कराएंगे।
विज्ञापन
बीजापुर से आए युवाओं ने ग्रहण की जोगी कांग्रेस की सदस्यता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर के करीब 24 युवाओं ने बुधवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) की सदस्यता ग्रहण की। बीजापुर से ये युवा रायपुर पहुंचे और फिर वहां से बिलासपुर। वहां मरवाही सदन में अध्यक्ष अमित जोगी ने युवाओं को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। इसके साथ ही पार्टी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जोगी जन अधिकार यात्रा की भी घोषणा की है। नेताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस और भाजपा को बेनकाब करना है।
विज्ञापन
प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा, बीजापुर के पार्टी जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी और नेता टंकेश्वर भारद्वाज के नेतृत्व में ये युवा सड़क मार्ग से पहुंचे थे। युवाओं को पार्टी की शपथ दिलाने के साथ ही अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लाखों छत्तीसगढ़ियों की भावना जोगी से जुड़ी हुई हैं। इसलिए दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों को छोड़कर लोग हमारे क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस पर आस्था और विश्वास जताते हुए प्रवेश कर रहे हैं। वे परिवर्तन चाहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: JCCJ करेगी कांग्रेस का समर्थन, अमित जोगी बोले- सम्मान में नहीं उतारेंगे प्रत्याशी
विज्ञापन
इस दौरान विजय झाड़ी ने कहा कि छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़ियों, गरीब, दलित, मजदूर, किसान, दबे-कुचले, पिछड़े और आदिवासियों की असली हितैषी पार्टी एक मात्र जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ है। जिसका संचालन दिल्ली और नागपुर से नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ से होता है। टंकेश्वर भारद्वाज ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय दलों ने छत्तीसगढ़ को ठगने और लूटने का काम किया है। छत्तीसगढ़ कि जनता के साथ वादा खिलाफी की है।