फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bhanupratappur by-election: jccj will support congress candidate

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: JCCJ करेगी कांग्रेस का समर्थन, अमित जोगी बोले- सम्मान में नहीं उतारेंगे प्रत्याशी

Wed, 16 Nov 2022 04:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Nov 2022 04:49 PM IST
सार

भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्तूबर को निधन हो गया था। वे धमतरी के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। अगले दिन सुबह उनके सीने में दर्द के बाद उनकी मौत हो गई थी। अमित जोगी ने उनको बड़ा भाई बताते हुए सम्मान में उम्मीदवार नहीं खड़ा करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
bhanupratappur by-election: jccj will support congress candidate
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ अध्यक्ष अमित जोगी। - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उसने कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी का समर्थन करने की आधिकारिक घोषणा की है। कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता उनको जिताने के लिए काम करें। वहीं आप ने भी प्रत्याशी नहीं उतारने का फैला लिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस से सावित्री मंडावी उम्मीदवार, पति के निधन से खाली सीट पर पत्नी मांगेगी वोट
विज्ञापन




सावित्री भाभी को जिताने के लिए काम करेंगे
JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि, मंडावी परिवार से जोगी परिवार के अत्यंत घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। मनोज मंडावी के स्वर्गवास के बाद उनके सम्मान में सावित्री भाभी के विरुद्ध प्रत्याशी खड़ा करने का प्रश्न ही नहीं उठता है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता सावित्री मंडावी को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने उप चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी उप चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि, यह केवल एक साल का मसला है और इतनी कम अवधि के लिए केवल एक विधायक की उपस्थिति लगभग नगण्य रहेगी। इसलिए शीर्ष नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है।



एक साल बाद विधानसभा चुनाव में ताकत से लड़ेगी
भानुप्रतापपुर दौरे पर पहुंचे आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि, तय किया गया है कि इस उपचुनाव की अपेक्षा आम आदमी पार्टी 2023 के मुख्य चुनाव में अपनी पूरी ताकत से हिस्सा लेगी और छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आप के कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed