{"_id":"641590010ea32d3c46018165","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-in-jagdalpur-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: भाई कमरे में फंदे पर लटका हुआ था, बहन पहुंची और रस्सी काटकर उतारा, अस्पताल में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: भाई कमरे में फंदे पर लटका हुआ था, बहन पहुंची और रस्सी काटकर उतारा, अस्पताल में गई जान
Sat, 18 Mar 2023 03:48 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sat, 18 Mar 2023 03:48 PM IST
सार
जगदलपुर में एक युवक ने घर में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना के समय उसकी बहन पहुंची और उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन अस्पताल में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के अटल आवास में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली। कमरे में पंखे में लटके देख भाई को फंदे की रस्सी काटकर बहन अस्पताल ले गई। लेकिन युवक की मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई दिनेश उसेंडी ने बताया की अटल आवास में रहने वाला रामसिंग पंथ 25 वर्ष जो सात भाई बहनों में सबसे बड़ा था। राम सिंह पहले पुट्टी कार्य करता था। लेकिन कुछ समय से घर पर ही था। राम सिंह के पिता सुरेश पंथ शहर के मालाबार होटल में काम करते हैं। राम सिंह अपने घर के ऊपर वाले कमरे में अकेले रहता था। शुक्रवार की शाम को अपने कमरे में अकेले राम सिंह ने घर के पंखे में आत्महत्या कर रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान उसकी छोटी बहन नंदिनी पंथ पहुंच गई। भाई को फंदे पर लटका देख उसने रस्सी को चाकू से काटने के बाद उसे मोहल्ले के लोगों के साथ आटो में लेकर महारानी अस्पताल ले गए। जहां युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना था की अभी कुछ दिनों से वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहा था। उसके पास से कोई सुसाइट नोट भी बरामद नही मिला है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दिया है। वहीं, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन