फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Vishwa Hindu Parishad burnt effigy of Adipurush filmmaker

Jagdalpur: विश्व हिन्दू परिषद ने फूंका आदिपुरुष फिल्म निर्माता का पुतला, मुकदमा दर्ज कर की कार्रवाई की मांग

Mon, 19 Jun 2023 10:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 Jun 2023 10:22 PM IST
सार

वीएचपी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और अन्य महान योद्धाओं को वास्तविकता से परे बहुत ही अलग स्वरूप में दिखाया गया है जो किसी भी प्रकार से धार्मिक आस्था को पोषित नहीं करती है।

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad burnt effigy of Adipurush filmmaker
पुलिस को ज्ञापन देते वीएचपी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में  लगातार विवादों में चल रही निर्माता निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक को निर्माता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की बात कहने के साथ ही झंकार चौक में निर्माता का पुतला भी फूका गया। मामले के बारे में विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों ने बताया की परम आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर एक फिल्म बनाई गई है। यह फिल्म प्रारंभ से ही विवादित रही है। 

विज्ञापन


वीएचपी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और अन्य महान योद्धाओं को वास्तविकता से परे बहुत ही अलग स्वरूप में दिखाया गया है, ऐसे शब्दों का संकलन करके डॉयलाग बनाया गया है, जो किसी भी प्रकार से धार्मिक आस्था को पोषित नहीं करती है। इस तरह के फिल्म से केवल और केवल आने वाली पीढ़ी को अपने धर्म और देवी-देवताओं के बारे में सही व वास्तविक जानकारी नहीं मिल पायेगी और उनके मनो मस्तिष्क में एवं हिन्दू सनातन धर्म के प्रति गलत अवधारणा ही बनेगी इस तरह के फिल्म निर्माण होने से हिन्दू सनातन धर्म लगातार आहत हो रही है। इस तरह के फिल्म से हम सब हिन्दुओं की धार्मिक भावनायें आहत हो रही है। फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से हमारे गौरवशाली महान ग्रंथ रामायण और उनके पवित्र चरित्र का भी अपमान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed