फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two Naxalites killed in encounter on Kondagaon-Narayanpur border

CG Naxal Encounter: कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; आठ और पांच लाख का था इनाम

Wed, 16 Apr 2025 08:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Apr 2025 08:08 AM IST
सार

कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस के जवानों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। इन नक्सलियों पर आठ और पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
Two Naxalites killed in encounter on Kondagaon-Narayanpur border
CG Naxal Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव व नारायणपुर सीमा से लगे किलम -बरगुम गांव में सोमवार की शाम को पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की। वहीं, घटनास्थल से हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया गया। मारे गए दोनों नक्सलियों की शिनाख्त हो गई, जिनके ऊपर आठ व पांच लाख का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


जिला कोंडागांव व नारायणपुर के सीमा से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र में पुलिस जवानों को जंगलों में नक्सलियों के आने की सूचना के साथ ही बैठक लिए जाने की सूचना मिली। कोंडागांव डीआरजी, बस्तर फाइटर टीम नक्सलियों की खोज में निकली थी। अभियान के दौरान 15 अप्रैल की शाम को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों के द्वारा रात में ही सर्चिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने अब तक दो नक्सली कैडरों के शव बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मारे गए नक्सलियों में पूर्वी बस्तर का खूंखार नक्सली कमांडर डिवीसीएम हलदर और एसीएम रामे को मार गिराने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। मारे गए नक्सलियों पर 8 लाख एवं 5 लाख करीब 13 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल एवं अन्य हथियार, विस्फोटक, एवं नक्सली सामग्री बरामद हुआ है। इलाके में अभी भी सर्च अभियान जारी है। वहीं, इस मामले को लेकर जल्द ही अधिकारी और खुलासा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी बस्तर रेंज, सुंदरराज पी. ने जानकारी दी कि सुरक्षा बलों की सतर्कता और बहादुरी से इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आईएएस अधिकारी को बड़ी राहत, अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed