{"_id":"64944fbdc1c4ae64380e5335","slug":"two-girls-died-due-to-drowning-in-pond-in-dantewada-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत: दंतेवाड़ा में नहाने के लिए गई थीं तीन सहेलियां, एक को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत: दंतेवाड़ा में नहाने के लिए गई थीं तीन सहेलियां, एक को बचाया गया
Thu, 22 Jun 2023 07:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Jun 2023 07:12 PM IST
सार
दोनों बच्चियों वंदना और रिया को काफी देर बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब से निकाला जा सका। हालांकि तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बच्ची को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गुरुवार सुबह तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां अपनी एक अन्य सहेली के साथ घर के पास स्थित तालाब में नहाने के लिए गई थीं। घटना के दौरान ग्रामीणों ने एक बच्ची को सकुशल बचा लिया। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कारली निवासी तीन बच्चियां वंदना, रिया और राखी गुरूवार सुबह करीब 9 बजे घर के पास तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह एक बच्ची राखी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
वहीं दोनों बच्चियों वंदना और रिया को काफी देर बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब से निकाला जा सका। हालांकि तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचानामा कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन