फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   three women killed four injured after car collided with tree in Jagdalpur

जगदलपुर में हादसा, तीन की मौत: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई; बीजापुर से शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे

Tue, 09 May 2023 03:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 09 May 2023 03:27 PM IST
सार

वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में निकिता, नीला और गुरु अम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को किलेपाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

विज्ञापन
three women killed four injured after car collided with tree in Jagdalpur
पेड़ से टकराकर स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। तीनों ही मृतक महिलाएं हैं। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीजापुर से जगदलपुर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घायलों में कार चालक की हालत गंभीर है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीजापुर निवासी सात लोग, धीरज दुर्गम (30), संदीप दुर्गम, विराज दुर्गम, प्रिया दुर्गम, निकिता कावडे (19), नीला दुर्गम (53) और गुरुअम्मा झाड़ी (55) सभी लोग स्कार्पियो से जगदलपुर आ रहे थे। इनको तक्षशिला में एक शादी समारोह में शामिल होना था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे किलेपाल नंबर 3 के पास पहुंचे थे कि चालक धीरज दुर्गम ने नियंत्रण खो दिया। 
विज्ञापन




इसके चलते वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में निकिता, नीला और गुरु अम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को किलेपाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे का पता चलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शादी के घर में गम का माहौल छाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed