फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Three injured when speeding bus collides with tractor in Jagdalpur

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: सड़क पर रफ्तार की होड़, ट्रैक्टर से टकराई बस; बाल-बाल बचे 29 यात्री

Sat, 02 Mar 2024 10:52 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 10:52 AM IST
सार

जगदलपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 29 यात्री सवार थे। जो बाल-बाल बच गए हैं। बस उस वक्त हादसे का शिकार हुई जब जगदलपुर से रायपुर जा रही थी।

विज्ञापन
Three injured when speeding bus collides with tractor in Jagdalpur
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक बार फिर एक यात्री बस रफ्तार के साथ ही समय से पहले पहुंचने की होड़ में ट्रैक्टर से टकरा गई। बस सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। इस घटना में जहां ड्राइवर समेत तीन यात्रियों को चोट आई, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए कांकेर के हॉस्पिटल में भेजा गया। वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों को निकाल कर दूसरे बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया। यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात जगदलपुर से एक यात्री बस 29 सवारियों को लेकर रायपुर के लिए निकली थी। रात करीब दो बजे के लगभग जैसे ही बस केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक को बचाने के साथ ही ओवरटेक कर रही एक ट्रैक्टर से जा टकराई।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। बस में सवार तीन यात्रियों के अलावा बस के चालक को भी चोट आई, जिसे उपचार के लिए कांकेर के अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी लगते ही केशकाल पुलिस की टीम भी देर रात मौके पर पहुंची। यात्रियों को निकालने में जुट गई। सभी सवारियों को सही सलामत बाहर निकालने के बाद उन्हें दूसरी बस की मदद से रायपुर भिजवाया गया। रात ज्यादा होने के कारण बस को नहीं निकाला गया। लेकिन शनिवार की सुबह से ही बस को निकालने में पुलिस टीम जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed