{"_id":"694534faee10d823550c5f91","slug":"third-major-incident-in-24-hours-11th-grade-student-dies-in-a-tragic-accident-two-students-sustain-minor-injur-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: 24 घंटे के अंदर तीसरी बड़ी घटना, 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, दो छात्रों को आई हल्की चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: 24 घंटे के अंदर तीसरी बड़ी घटना, 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, दो छात्रों को आई हल्की चोट
Fri, 19 Dec 2025 06:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 19 Dec 2025 06:25 PM IST
सार
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटीगुड़ा में एक तेज रफ्तार ट्रक को देख स्कूली छात्रों ने बाइक में जैसे ही ब्रेक मारा की एक छात्र वाहन से जा गिरा, जहाँ 11वीं कॉमर्स के छात्र को ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटीगुड़ा में एक तेज रफ्तार ट्रक को देख स्कूली छात्रों ने बाइक में जैसे ही ब्रेक मारा की एक छात्र वाहन से जा गिरा, जहाँ 11वीं कॉमर्स के छात्र को ट्रक ने कुचल दिया, इस हादसे में छात्र की जहाँ मौके पर ही मौत हो गई, वही 2 छात्र को हल्की फुल्की चोट आई, घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार कर लिया गया है,वही घटना के बाद छात्र के परिजन अस्पताल आ पहुँचे है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कखनार निवासी गोपाल कश्यप 17 वर्ष अपने 2 दोस्त प्रिंस बघेल 16 वर्ष निवासी कलेपाल व अमर नाग 17 वर्ष निवासी कचनार ये सभी छिंदबहार में स्थित स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, प्रिंस ने बताया कि स्कूल में परीक्षा चल रहा था, लेकिन परीक्षा नही होने के कारण प्रिंस अपने मोटरसाइकिल में इन दोनों को लेकर स्कूल की ओर से भाटीगुड़ा होते हुए जगदलपुर की ओर जाने के लिए निकला हुआ था, लेकिन अचानक मोड़ में सामने से आते हुए ट्रक को देखकर प्रिंस ने अपना नियंत्रण खो दिया और ब्रेक मार दिया, अचानक लगे ब्रेक के चलते गोपाल वाहन से जा गिरा और ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे कि गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद आसपास के लोगो ने ट्रक चालक को पकड़ लिया, वही शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया, जबकि परिजनों को सूचना दे दिया गया है।
विज्ञापन
बता दे कि गुरुवार की सुबह एक दर्शनार्थी बस तारागाँव के पास एक पेड़ में जा टकराया, इस हादसे में राजनांदगांव निवासी एक युवक की मौत हो गई थी, उसकी घटना के 2 घंटे के बाद आड़ावाल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एनएमडीसी में पदस्थ इंजीनियर को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही शुक्रवार की एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्र को कुचल दिया, जिससे कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन