फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Thieves steal CCTV camera from bank in Jagdalpur

Jagdalpur: चोरों ने तोड़ा बैंक का ताला, पैसे नहीं मिलने पर चुरा ले गए सीसीटीवी कैमरा

Thu, 30 Nov 2023 05:30 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 Nov 2023 05:30 PM IST
सार

जगदलपुर में चोरों ने चोरी के लिए बैंक का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद बैंक में जब पैसा नहीं मिला तो चोर सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Thieves steal CCTV camera from bank in Jagdalpur
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

जगदलपुर के लोहड़ीगुड़ा थाना क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों ने पैसे नहीं चुरा पाने के चलते बैंक का कैमरा ही चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी बैंक कर्मचारियों को सुबह पता चली। जिसके बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


इस मामले की जानकारी देते हुए बैंक मैनेजर ने बताया की वह ग्राम अलनार के आईडीबीआई बैंक में लगभग डेढ वर्षो से मैनेजर के पद पर काम कर रहा था।  बैंक का काम समाप्त होने के बाद शाम 5.15 बजे बैंक में ताला बंद करके सभी कर्मचारी अपने अपने घर चले गए थे। सुबह लगभग साच बजे बैंक का गार्ड गोविन्द सेठी फोन करके असिस्टेंट मैनेजर जन्मेजय गोपाल को बैंक का ताला टूटा हुआ मिला। इसकी जानकारी आगे दी गई। 
विज्ञापन


जिसके बाद असिस्टेंट मैनेजर और अन्य स्टाफ के द्वारा बैंक के अंदर जाकर चेक करने पर पता चला कि सुरक्षा हेतू बैंक के बाहर लगाये एक सीसीटीवी कैमरा और कैमरे का डीवीआर उठाके ले गए। डीवीआर की कीमत लगभग 10,000 बताई जा रही है। चोरी को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बैंक के लॉकर में 48350 रुपये रखे हुए थे। जो पूरी तरह से सुरक्षित थे। बैंक को चेक करने पर अन्य कोई सामान चोर चोरी करके नहीं ले जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। जहां अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed