{"_id":"65e7474ea77715bbd40a8ade","slug":"student-drowned-while-going-to-bathe-with-friends-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र डूबा, साथ गए बच्चों ने किसी को भी नहीं दी जानकारी, खोजबीन पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र डूबा, साथ गए बच्चों ने किसी को भी नहीं दी जानकारी, खोजबीन पर मिला शव
Tue, 05 Mar 2024 09:54 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 05 Mar 2024 09:54 PM IST
सार
नहाने के दौरान अचानक से छात्र गहरे पानी में चला गया, जिसे देख साथ गए अन्य साथी बच्चे मौके से भाग निकले और अपने घरों में जाकर चुप हो गए।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकमा जिले के शबरी नदी में 14 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान उसके साथी भी मौजूद थे, लेकिन घटना के बाद डर के चलते बच्चों ने किसी को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे के गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जहां बच्चों ने पूछताछ में मामले के बारे में बताया। पुलिस ने शव बरामद कर बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय हर्षित सिंह कक्षा 8वीं का छात्र था। सोमवार की शाम को अपने कुछ दोस्तों के साथ एजुकेशन हब के पीछे शबरी नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के दौरान अचानक से हर्षित गहरे पानी में चला गया, जिसे देख साथ गए अन्य साथी बच्चे मौके से भाग निकले और अपने घरों में जाकर चुप हो गए। साथ ही इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया। सोमवार शाम तक परिजनों ने बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कहीं भी पता नही चला।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह से हर्षित के लापता होने की जानकारी तेजी से फैली, जिसके बाद परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जहां पुलिस ने हर्षित के दोस्तों से पूछताछ की तो बच्चों ने घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम गोताखोरों को लेकर शबरी नदी पहुंची, जहां से शव को बाहर निकाला गया। हर्षित का शव मिलते ही परिजनों से लेकर स्कूल तक में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि हर्षित डीएवी स्कूल कुम्हाररास में पढ़ता था, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन