फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Priest was hacked to death with an axe In the Shiva temple of Bijapur

Murder: बीजापुर के शिव मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी की कुल्हाड़ी के काटकर हत्या, लोगों में दहशत

Sun, 05 Mar 2023 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Mar 2023 09:53 AM IST
सार

बीजापुर में पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। वारदात को अंजाम उस समय दिया गया, जब पुजारी अपने घर से कुछ दूरी पर ही बने शिव मंदिर में पूजा कर रहा था।

विज्ञापन
Priest was hacked to death with an axe In the Shiva temple of Bijapur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के मिरतुर थाना इलाके के मंदिर पारा में बीती रात पूजा करने के दौरान अज्ञात लोगों ने पुजारी की कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस की तरफ से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। मिरतुर थाना प्रभारी ने बताया की मिरतुर के मंदिर पारा में रहने वाला रामा राम कडती (30) शनिवार की शाम को अपने घर से कुछ दूरी पर ही बने शिव मंदिर में पूजा कर रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान करीब सात बजे अचानक तीन लोग हाथ में कुल्हाड़ी लेकर मंदिर आए, यहां पूजा करने के दौरान रामा राम के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में रामा राम की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए, मिरतुर थाना प्रभारी ने घटना को नक्सली घटना से इनकार किया है, उनका कहना है कि कोई नक्सली पर्चा मिला है, पुलिस जांच में जुटी हुई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 


आसपास के लोगों का कहना था की रामा राम के घर से कुछ दूरी पर ही मंदिर होने के कारण पूजा पाठ वही करता था, साथ ही मृतक शादीशुदा था, लेकिन उसके बच्चे नहीं थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed