फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   People who lost the sarpanch election were accused of beating up a youth

सरपंच चुनाव में हार की खुन्नस: हारने वाली पार्टी पर युवक से मारपीट का आरोप, घर में की तोड़फोड़; गांव में तनाव

Wed, 26 Feb 2025 09:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Feb 2025 09:40 AM IST
सार

बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम मरेठा सर्गीगुड़ा में सरपंच चुनाव में हारने के बाद दो युवकों ने सामने वाली पार्टी के एजेंट के साथ मारपीट की है।

विज्ञापन
People who lost the sarpanch election were accused of beating up a youth
युवक के साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम मरेठा सर्गीगुड़ा में सरपंच चुनाव में हारने के बाद दो युवकों ने सामने वाली पार्टी के एजेंट के साथ मारपीट की है। इस घटना के बाद पीड़ित ने करपावंड थाने में मामला भी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मरेठा सर्गीगुड़ा में रहने वाला कृष्ण कुमार कश्यप अपने गांव की एक सरपंच महिला प्रत्याशी फूलमती कश्यप के सपोर्ट में प्रचार प्रसार कर रहा था। वही 23 फरवरी को चुनाव होने के बाद देर रात को मतगणना हुई, रात को जैसे ही रिजल्ट आया, गांव की महिला फूलमती कश्यप विजयी हो गई। जिसके बाद जैसे ही कृष्ण कुमार अपने साथियों के साथ मतगणना स्थल से बाहर आया तो हारे हुए पार्टी के सुकरू ने कृष्ण को पकड़कर उसके साथ मारपीट करने शुरू कर दी।
विज्ञापन


वहीं, गांव के सरमू के अलावा अन्य लोगों ने भी कृष्ण के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद गांव के ही तिरनाथ कृष्ण को छुड़ाकर ले गया। घटना के बाद गांव में स्थिति बिगड़ गई, 24 फरवरी को मामला दर्ज किया गया। वहीं, ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद गांव में एक ऑटो के अलावा एक ग्रामीण के घर में तोड़फोड़ की गई। गांव की घटना के बाद मामला दर्ज होने के बाद से लगातार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, इस मामले को संदेहास्पद भी बताया जा रहा है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में करपावंड थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम जो सूचना आई कि सरपंच चुनाव हार के बाद ये मारपीट की गई है। उसकी जांच के लिए गांव में लगातार पूछताछ चल रही है। वहीं, तोड़फोड़ वाली बात की भी जांच चल रही है। मामला में ग्रामीणों को बुलाया गया है, पूछताछ के बाद व जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed