फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   NSUI submitted memorandum to Governor regarding several demands in Jagdalpur

Jagdalpur: NSUI ने राज्यपाल को कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की कही बात

Wed, 06 Mar 2024 04:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 04:11 PM IST
सार

बिसेन ने बताया राज्यपाल ने त्वरित प्रतिक्रिया का आश्वासन दिया है, अगर हमारी छात्र हितैषी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन करने बाध्य होगी।

विज्ञापन
NSUI submitted memorandum to Governor regarding several demands in Jagdalpur
NSUI ने राज्यपाल को कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में एनएसयूआई ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय एवं अधीनस्थ महाविद्यालयों की समस्याओं से कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन को अवगत करा 13 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन ने बताया कि शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में प्राइवेट परीक्षार्थियों से शारीरिक शिक्षा और पुस्तकालय के नाम पर जो शुल्क ली जाती है वो उचित नहीं है, क्योंकि प्राइवेट छात्रों को ऐसी कोई सुविधा नहीं मिलती, विश्वविद्यालय के अतिरिक्त महाविद्यालय प्राइवेट विद्यार्थियों से जनभागीदारी शुल्क वसूलते हैं जो कि अनुचित है, महाविद्यालयों में प्राइवेट विद्यार्थियों को कोई सुविधा प्रदान नही की जाती है और परीक्षा में बैठने के समय वे फर्वर्डिंग शुल्क देते ही हैं।

विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में आने जाने के लिए सिटी बस जैसी सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध नही है, महाविद्यालयों में कैंटीन की व्यवस्था नहीं है और ग्रंथालयों में रीडिंग रूम उपलब्ध नही है, इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में फ्री इंटरनेट की कोई व्यवस्था नहीं है। एनएसयूआई ने पूर्व में भी इसकी मांग की थी, बस्तर में हाईटेक कैंपस के आधारशिला रखने हेतु उपरोक्त सभी बिंदुओं की पूर्ति अति आवश्यक है।

विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय में फॉरेस्ट्री विषय कई वर्षों से पढ़ाया जा रहा है किंतु इस विषय को लेकर उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का पंजीयन रोजगार दफ्तरों में नहीं किया जाता एवं छत्तीसगढ़ वन विभाग उन्हें विभागीय नौकरियों में प्राथमिकता भी नही देता जबकि ये छात्र, वन और वन्य जीवन के दक्ष विशेषज्ञ होते हैं, इसमें हम माननीय जी को हस्तक्षेप कर फॉरेस्ट्री विषय के छात्रों को न्याय दिलाने की अपेक्षा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिसेन ने बताया राज्यपाल ने त्वरित प्रतिक्रिया का आश्वासन दिया है, अगर हमारी छात्र हितैषी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन करने बाध्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed