फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Naxalites planted IEDs to harm soldiers soldiers defused them three arrested in Jagdalpur

जगदलपुर: जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने लगाई आईईडी, जवानों ने किया निष्क्रिय, तीन गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 04:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Oct 2025 04:44 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही में नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए आईडी लगाया गया था, लेकिन जवानों की सूझबूझ के चलते बम को निष्क्रिय करते हुए इस आईडी को लगाने वाले 3 नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Naxalites planted IEDs to harm soldiers soldiers defused them three arrested  in Jagdalpur
तीन नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही में नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए आईडी लगाया गया था, लेकिन जवानों की सूझबूझ के चलते बम को निष्क्रिय करते हुए इस आईडी को लगाने वाले 3 नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि लगातार नक्सल गस्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा नक्सलियों की गिरफ्तारी जारी है, इसी तारतम्य में 6 अक्टूबर को सातधार पुल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना पुलिस को दिया गया, मुखबिर की सूचना पर मालेवाही कैंप से थाना मालेवाही तथा सीआरपीएफ का संयुक्त बल सातधार की ओर गई, मौके पर 3 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे,  जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पूछताछ करने पर संदिग्ध व्यक्तियों ने अपना नाम संतु मंडावी 36 वर्ष निवासी कचेनार, मनीराम उर्फ मनीष 24 वर्ष निवासी कचेनार व सुखमन मंडावी 24 वर्ष निवासी कचेनार को गिरफ्तार किया गया, पकड़े गए नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI(M) मे सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने की बात  स्वीकार किया और सातधार पुल के पास हाल ही में हुए आईईडी ब्लास्ट जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए थे, घटना में शामिल होने की बात भी बताए,  आरोपियों की निशानदेही पर थाना तथा सीआरपीएफ द्वारा मौके पर जाकर मौके से 1 kg का प्रेशर आईईडी बरामद किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में उपयोग किये गए सबल तथा अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आगे आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही करके न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed