Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Naxalites created a ruckus set Jio Tower on fire locals in panic in Jagdalpur

Jagdalpur: नक्सलियों ने मचाया तांडव, जिओ टावर को किया आग के हवाले, दहशत में स्थानीय लोग

Wed, 29 Nov 2023 04:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 29 Nov 2023 04:45 PM IST
सार

नक्सली सप्ताह शुरू होने से पहले ही नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का काम शुरू कर दिया है, जिसमें नक्सलियों ने बीती रात दंतेवाड़ा व बस्तर जिले के सरहद में स्थित हर्राकोड़ेर गांव में लगे एक जिओ टावर को आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Naxalites created a ruckus set Jio Tower on fire locals in panic in Jagdalpur
नक्सलियों ने मचाया तांडव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सली सप्ताह शुरू होने से पहले ही नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का काम शुरू कर दिया है, जिसमें नक्सलियों ने बीती रात दंतेवाड़ा व बस्तर जिले के सरहद में स्थित हर्राकोड़ेर गांव में लगे एक जिओ टावर को आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात नक्सलियों ने बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती इलाके में स्थित हर्राकोड़ेर गांव में लगे एक जिओ टावर में आगजनी की है, इस घटना को नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने अंजाम दिया है, इसके साथ ही नक्सलियों ने मौके पर आगामी दो दिसम्बर से आठ दिसम्बर तक पीएलजीए सप्ताह मनाने के लिए पर्चे फेंके है।  

विज्ञापन

 

आगामी दो दिसम्बर से आठ दिसम्बर तक नक्सली पीएलजीए सप्ताह मनाने वाले हैं और इसके पहले ही नक्सली बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। बीते दिनों संभाग के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने ओरछा मार्ग को अवरुद्ध कर बैनर पोस्टर लगा दिया था, वहीं दंतेवाड़ा जिले के भांसी में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed