{"_id":"6672d0418376259bda0c50fc","slug":"married-lover-strangled-his-married-girlfriend-to-death-accused-arrested-from-odisha-in-jagdalpur-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: शादीशुदा प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका का गला घोंटकर की हत्या, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: शादीशुदा प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका का गला घोंटकर की हत्या, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
Wed, 19 Jun 2024 06:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:04 PM IST
सार
शादीशुदा प्रेमी के ऊपर शादीशुदा प्रेमिका शादी के लिए दबाव बना रही थी जिसके चलते युवक ने उसे जंगल ले जाकर उसका गला घोंटकर हत्या कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादीशुदा प्रेमी के ऊपर शादीशुदा प्रेमिका शादी के लिए दबाव बना रही थी जिसके चलते युवक ने उसे जंगल ले जाकर उसका गला घोंटकर हत्या कर फरार हो गया। घटना के बाद गांव के लोगों ने शव को देखते हुए पुलिस को सूचना दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिये भिजवा दिया था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बकावंड थाना प्रभारी ने बताया कि 7 जून को ग्राम जुनावनी के कोटवार कमलोचन ने सूचना दी कि ग्राम जुनावनी जंगल में एक महिला का शव सडे गले हालात में पड़ा है। पुलिस जब ग्राम जुनावनी जंगल में पहुंचकर देखे तो अज्ञात महिला का शव सड़े गले हालत में एक सरई झाड़ के नीचे लावारिस हालत में थी अज्ञात महिला की पतासाजी कर शिनाख्तगी का प्रयास किया जा रहा था तभी पुलिस को पता चला कि जगदलपुर सरदार बल्लभ भाई पटेल की रहने वाली एक महिला लापता है।
विज्ञापन
महिला के परिजनों से पूछताछ करने पर अज्ञात मृतक महिला का नाम शांति बघेल पति लकीराम बघेल बताया गया, जो 29 मई से बाहर रहना बताया गया, वही इस बात का भी पता चला कि महिला का मोहन भक्तो के साथ प्रेम संबंध था, शव का पीएम करने पर पता चला कि महिला की गला घोटने से मृत्यु हुई है, पुलिस ने इस मामले में धारा-302 का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी मोहन भक्तो की तलाश किया, जहाँ आरोपी उड़िसा जयपुर में होने की जानकारी मिलने पर जयपुर उड़िसा से आरोपी मोहन भक्तो को गिरफ्तार किया, आरोपी ने बताया कि मृतिका के साथ इसका प्रेम संबंध था, महिला आरोपी के ऊपर शादी करने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग के द्वारा थाना जाने की धमकी देकर दबाव बना रही थी, आरोपी विवाहित होने के कारण मृतिका को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर भाग गया, पुलिस ने इस मामले में एक नग ओपो कम्पनी का मोबाईल, एक हीरो स्प्लेंडर काला नीला रंग क्र0 CG 17 KM 6781 आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया एवं आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।