Bastar : माओवादी दरभा डिवीजन कमेटी ने जारी किया प्रेस नोट, 20 सितंबर को मारे गये नक्सलियों का जिक्र
नक्सलियों को माओवादी संघटन ने श्रद्धांजलि दी है। मारे गए तीनों महिला नक्सली दरभा डिवीजन में सक्रिय थे। हमले में मारे गए साथियों को दरभा डिवीजन के माओवादी संघटन ने बड़ा नुकसान होना बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माओवादी दरभा डिवीजन कमेटी के सचिव साईनाथ ने प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट में माओवादियों के डेरा पर मुखबिरी की सूचना तंत्र पर सुरक्षाबलों द्वारा हमला करने की बात कही गई है। 20 सितम्बर को सुकमा- दंतेवाड़ा की सीमा क्षेत्र में नक्सलियों पर हुए हमले को लेकर प्रेस नोट जारी किया है।
बता दें कि हमले में तीन महिला नक्सली मारे गए थे। नक्सलियों को माओवादी संघटन ने श्रद्धांजलि दी है। मारे गए तीनों महिला नक्सली दरभा डिवीजन में सक्रिय थे। हमले में मारे गए साथियों को दरभा डिवीजन के माओवादी संघटन ने बड़ा नुकसान होना बताया है।