फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Instructions to take action against illegal paddy collectors affecting the interests of farmers in Jagdalpur

Jagdalpur: किसानों के हितों को प्रभावित करने वाले अवैध धान संग्राहकों पर कार्रवाई करने के निर्देश

Fri, 05 Jan 2024 02:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 Jan 2024 02:50 PM IST
सार

कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले के किसानों का धान, उपार्जन केंद्रों में पहुंचने और शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Instructions to take action against illegal paddy collectors affecting the interests of farmers in Jagdalpur
अवैध धान संग्राहकों पर कार्रवाई करने के निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि जिले के किसानों के हितों को कोई बाहरी व्यक्ति प्रभावित नहीं करें इस हेतु जिले में अवैध धान परिवहनकर्ताओं और संग्राहकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले के किसानों का धान, उपार्जन केंद्रों में पहुंचने और शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

कार्यालय कृषि उपज मंडी जगदलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध धान परिवहन के कुल नौ मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें 314 कुंतल धान और सात  वाहनों को जब्त किया गया है। जिले में एक जनवरी तक धान का अवैध परिवहन करते हुए कार्यवाही में छह लाख 64 हजार 726 रुपये की अनुमानित मूल्य के धान को जब्ती की गई है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अवैध धान परिवहन एवं संग्रहण के विरूद्ध कई मामले दर्ज कर कार्यवाही की गई है। जिसके तहत तहसीलदार जगदलपुर द्वारा दिसम्बर माह में उड़ीसा राज्य की सीमा में 340 बोरी और चार जनवरी 2024 को 683 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। 

विज्ञापन

 

इसके अलावा बकावंड तहसील कार्यालय के द्वारा भी अवैध धान परिवहन सम्बन्धी मामले दर्ज किया गया है, धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों में विक्रय करने की आशंका रहती है। अतः शासन के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती जांच नाकों में अवैध धान के आवक पर विशेष निगरानी रखने हेतु जांच नाका धनपुंजी, भेजापदर, कोलावल, नलपावंड, तारापुर, बदलावंड और पोटियावण्ड में स्थापित किया गया है। सीमा जांच नाका में अधिकारियों को सीमावर्ती राज्य से अवैध रुप से बगैर दस्तावेज के धान के परिवहन होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में नवंबर 2023 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed