फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Fourth convocation ceremony of Shaheed Mahendra Karma University in Jagdalpur

Jagdalpur: शहीद महेंद्र कर्मा विवि का चौथा दीक्षांत समारोह, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल और सीएम

Tue, 05 Mar 2024 01:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Mar 2024 01:13 PM IST
सार

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने राज्यपाल कुलाधिपति विश्व भूषण हरिचंदन और अति विशिष्ट अतिथि मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री परिषद के सदस्य जगदलपुर पहुंचे।

विज्ञापन
Fourth convocation ceremony of Shaheed Mahendra Karma University in Jagdalpur
सीएम साय और राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने राज्यपाल कुलाधिपति विश्व भूषण हरिचंदन और अति विशिष्ट अतिथि मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री परिषद के सदस्य जगदलपुर पहुंचे। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा की प्रावीण्य सूची में में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपाधि, स्वर्ण पदक एवं मेरिट प्रमाण पत्र के अलावा पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि चित्रकोट महोत्सव में शामिल होंगे इस दौरान मुख्यमंत्री संभाग के सभी जिलों को 208 करोड़ 32 लाख से अधिक राशि के 643 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें लोकार्पण के तहत 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों और भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री द्वारा लाकार्पण कार्य के तहत बस्तर जिले के 12 करोड़ 40 लाख 69 हजार की लागत से 31 विकास कार्य, सुकमा जिले के 10 करोड़ 27 लाख की लागत से 08 विकास कार्य, नारायणपुर जिले के 35 लाख 24 हजार की लागत से तीन विकास कार्य, बीजापुर जिले के 25 करोड़ 83 लाख 18 हजार की लागत से 104 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले के एक करोड़ 08 लाख 46 हजार की लागत से 15 विकास कार्य, कांकेर जिले के 47 करोड़ 10 लाख 70 हजार की लागत से 14 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले के 07 करोड़ 15 लाख 28 हजार की लागत से 02 विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत बस्तर जिले में 10 करोड़ 45 लाख 75 हजार की लागत से 108 विकास कार्य, सुकमा जिले में 08 करोड़ 50 लाख 86 हजार की लागत से 06 विकास कार्य, नारायणपुर जिले में 08 करोड़ 73 लाख 77 हजार की लागत से 14 विकास कार्य, बीजापुर जिले में 10 करोड़ 43 लाख 37 हजार की लागत से 70 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले में 04 करोड़ 28 लाख 17 हजार की लागत से 07 विकास कार्य, कांकेर जिले में 23 करोड़ 47 लाख 46 हजार की लागत से 29 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले में 38 करोड़ 22 लाख 27 हजार की लागत से 232 विकास कार्य का मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed