{"_id":"6914927b3fa972f25e0a54ce","slug":"four-people-arrested-for-fraudulently-doubling-their-money-by-posting-ads-on-social-media-in-jagdalpur-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: सोशल मीडिया में एड डालकर पैसे दोगुना करने के नाम पर करते थे फ्रॉड, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: सोशल मीडिया में एड डालकर पैसे दोगुना करने के नाम पर करते थे फ्रॉड, चार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 12 Nov 2025 07:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 12 Nov 2025 07:39 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में लगातार सोसल मीडिया के माध्यम से लोगों को एड के माध्यम से पैसा दुगना देने के नाम पर उनके साथ फ्रॉड किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में लगातार सोसल मीडिया के माध्यम से लोगों को एड के माध्यम से पैसा दुगना देने के नाम पर उनके साथ फ्रॉड किया गया, जिसका मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की अलग अलग टीम ने मध्यप्रदेश के अलग अलग जगहों से गिरफ्तार दंतेवाड़ा लाया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि साइबर फ्रॉड केस में दंतेवाडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों के द्वारा फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर एड चला कर लोगों को ज्यादा मुनाफा का लालच देकर फ्रॉड करते थे, वही फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर दंतेवाड़ा पुलिस आरोपी तक पहुँची है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा प्रार्थी से पूछताछ कर एवं बैंक जानकारी लिया गया, किरंदुल, गीदम एवं बचेली थाना के अपराधियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी संजय यादव ने एक संयुक्त टीम बनाकर मध्य प्रदेश के अनूपपुर, भोपाल, उज्जैन एवं इटारसी जिलों के लिए भेजा गया था, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर जानकारी के आधार पर चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी फेसबुक एवं इंस्टाग्राम में फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट का एड डालते थे, जिसमें लोगों को ज्यादा रिटर्न्स का लालच देकर उनके साथ फ्रॉड करते थे, फ्रॉड से मिले राशि को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर साक्ष्य छुपाने का काम करते थे, दंतेवाडा पुलिस ने 100 से ज्यादा अकाउंट के ट्रांजेक्शन का जांच कर साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया, आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार नगरवासी व ग्रामीणो से जन सम्पर्क कर मोबाईल सायबर, क्राईम संबंधी बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है, तथा किसी प्रकार की फ्रांड होने पर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर मामला दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने की बात कही गई है,
आरोपियों के नाम
(1) रोशन लाल खरे निवासी भोपाल 24 वर्ष
(2) सचिन साहू निवासी भोपाल 24 वर्ष
(3) अमन अजवानी निवासी देवास 32 वर्ष
(4) अंकित तिवारी निवासी अनूपपुर 26 वर्ष