फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Former councilor woman dies in road accident

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: जगदलपुर में सड़क हादसे में पूर्व महिला पार्षद की मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 21 Oct 2025 03:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 03:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में दीपावली पर कई जगहों से सड़क हादसों की खबरें सामने आई हैं। जगदलपुर में दिवाली के दिन सड़क हादसे में पूर्व पार्षद महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन
Former councilor woman dies in road accident
पूर्व महिला पार्षद की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी के पास दीपावली के अगले दिन यानी आज सड़क हादसे में पूर्व पार्षद महिला की मौत हो गई। घटना की जानकाफी लगते ही मेकाज अधीक्षक अस्पताल पहुंचे, जहां मामले की जानकारी लेने में जुट गए।

विज्ञापन

 
बता दें कि प्रतापगंज पारा की पूर्व पार्षद राखी साव 40 वर्ष ने वर्ष 2015 में मेकाज के लिए निकले वार्ड आया के पद के लिए आवेदन किया था, जहां उनकी नौकरी भी लग गई थी। जिसके बाद से सर्जरी विभाग में पदस्थ थी। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर को अपनी स्कूटी वाहन से घर की ओर जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में राखी साव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अस्पताल में स्टाफ भी आना शुरू हो गए। स्टाफ के द्वारा सोशल मीडिया में शोक व्यक्त करने लगे। बताया जा रहा है कि राखी का सभी के प्रति अच्छा व्यवहार था। वहीं हसमुख होने के साथ ही हमेशा सभी के सुख दुःख में खड़े रहती थी। वहीं स्टाफ के द्वारा पीएम रूम के सामने खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed