{"_id":"645892c763dae63f0c08db37","slug":"doctors-beat-trainee-dsp-case-registered-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: मेकाज के डॉक्टरों ने प्रशिक्षु डीएसपी को पीटा, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: मेकाज के डॉक्टरों ने प्रशिक्षु डीएसपी को पीटा, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 08 May 2023 11:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, दगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 May 2023 11:42 AM IST
सार
परपा पुलिस ने बताया कि बीती रात प्रशिक्षु डीएसपी गर्ग अपने टीम के साथ पेट्रोलिंग में निकले थे। इसी दौरान उनके साथ डॉक्टरों ने मारपीट की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जगदलपुर से 15 किमी दूर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से आगे मारेंगा चौक में बीती रात मेकाज के चिकित्सकों व पुलिस के बीच विवाद के चलते मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि मेकाज के डॉक्टरों ने प्रशिक्षु डीएसपी के साथ ही उनके चालक के साथ भी मारपीट की। वहीं, परपा थाना में डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा पुलिस ने बताया कि बीती रात प्रशिक्षु डीएसपी गर्ग अपने टीम के साथ पेट्रोलिंग में निकले थे। रात करीब एक बजे के लगभग मारेंगा चौक के पास युवक युवती को देखने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की, इस दौरान डॉक्टर में अपने दोस्तों को फोन पर सूचना दे दिया, जिसके बाद अन्य डॉक्टर भी मौके पर आ पहुंचे, इसी बीच हुए विवाद के बाद डॉक्टरों के द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी के साथ ही उनके साथ आए चालक के साथ भी मारपीट की गई। जिसके चलते देर रात तक बवाल चलता रहा।
विज्ञापन
घटना के बाद प्रशिक्षु डीएसपी के द्वारा मारपीट की रिपोर्ट भी परपा थाना में दर्ज कराने की बात सामने आई है। वही मामले की जानकारी लगने के बाद सोमवार को सुबह मेकाज डीन डॉक्टर यूएस पैकरा के साथ ही अन्य डॉक्टरों की टीम परपा थाने में मौजूद है, फिलहाल मामले को लेकर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन