फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   District administration praised for Vikas Bharat Sankalp Yatra Joint Secretary reviewed meeting in Jagdalpur

Jagdalpur: विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए जिला प्रशासन की सराहना, ज्वाइंट सेक्रेटरी ने की समीक्षा बैठक

Fri, 12 Jan 2024 12:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 12:36 PM IST
सार

इस समीक्षा बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम के.ने बताया कि 11 जनवरी तक 265 ग्राम पंचायतों में संकल्प शिविर का आयोजन किया जा चुका है। सभी प्रचार वाहन रूट चार्ट के अनुसार चिन्हाकित ग्राम पंचायतों में समय पर पहुंच रही है।

विज्ञापन
District administration praised for Vikas Bharat Sankalp Yatra Joint Secretary reviewed meeting in Jagdalpur
ज्वाइंट सेक्रेटरी ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी पीयूष सिंह गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे। जहां ज्वाइंट सेक्रेटरी सिंह ने गुरुवार की शाम जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक ली, उन्होंने जिले में संकल्प यात्रा और शिविर के आयोजन के तैयार रूट चार्ट, शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सभी ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन कर लोगों को योजनाओं से जोड़ने और संकल्प यात्रा के बिंदु के अतिरिक्त अन्य शासकीय योजनाओं से आमजनों दी जा रही सेवाओं के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

विज्ञापन

 

इस समीक्षा बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम के.ने बताया कि 11 जनवरी तक 265 ग्राम पंचायतों में संकल्प शिविर का आयोजन किया जा चुका है। सभी प्रचार वाहन रूट चार्ट के अनुसार चिन्हाकित ग्राम पंचायतों में समय पर पहुंच रही है। भारत सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार कर योजनाओं से लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने शिविर में स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि संबंधित अन्य विकसित भारत संकल्प यात्रा के बिंदुओं पर प्रशासन द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

ज्वाइंट सेक्रेटरी ने यात्रा के प्री कैम्पिंग की तैयारी, ऑनलाइन रिपोर्टिंग की गतिविधि साथ ही यात्रा शिविर की सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव का भी जानकारी अधिकारियों से ली। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed