{"_id":"692022bbf3153409de063713","slug":"dispute-over-food-claimed-another-life-the-husband-killed-his-wife-the-accused-was-arrested-in-jagdalpur-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: खाने को लेकर हुए विवाद ने छीन ली एक और जिंदगी, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: खाने को लेकर हुए विवाद ने छीन ली एक और जिंदगी, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 21 Nov 2025 03:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 21 Nov 2025 03:05 PM IST
सार
बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी भाटागुड़ा में बीती रात एक पति ने पत्नी के साथ हुए विवाद पर उसके सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी भाटागुड़ा में बीती रात एक पति ने पत्नी के साथ हुए विवाद पर उसके सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी इस बताया कि करमरी भाटागुड़ा में रहने वाला रेंगा बघेल 37 वर्ष जो दिन भर कोई काम ना करते हुए घूमते रहता था, वही उसकी पत्नी पुरनी बघेल उर्फ पूर्णिमा 29 वर्ष कुली मजदूरी का काम करती थी।
विज्ञापन
गुरुवार की रात हमेशा की तरह दोनों पति पत्नी में खाना को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद रेंगा ने गुस्से में आकर घर के अंदर रखे डंडे से पुरनी के सिर पर वार कर दिया, इस घटना में पुरनी की मौके पर ही मौत हो गई, वही महिला की चीख पुकार को सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे बच्चे व मा पिता भी मौके पर आ पहुँचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी, परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वही शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।
विज्ञापन