फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Dispute over deleting pornographic video three people killed a jail guard in Jagdalpur

Jagdalpur: अश्लील वीडियो डिलीट करने को लेकर विवाद, तीन लोगों ने की जेल पहरी की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 22 Jul 2024 04:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 22 Jul 2024 04:42 PM IST
सार

15 जुलाई की सुबह मारकेल से मावलीगुड़ा जाने वाले मार्ग में एक युवक लहूलुहान हालात में देखा गया, जिसके बाद मामले की जानकारी नगरनार पुलिस को दिया गया।  मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को उठाकर मेकाज लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,

विज्ञापन
Dispute over deleting pornographic video three people killed a jail guard in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 जुलाई की सुबह मारकेल से मावलीगुड़ा जाने वाले मार्ग में एक युवक लहूलुहान हालात में देखा गया, जिसके बाद मामले की जानकारी नगरनार पुलिस को दिया गया।  मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को उठाकर मेकाज लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, प्रथम दृष्टया इसे पहले सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन जांच के दौरान हत्या की बात सामने आई, जहाँ पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो गया कि यह सड़क हादसा नही हत्या है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की, जहाँ पता चला कि 3 दोस्तों ने एक अश्लील वीडियो बनाये जाने की बात को लेकर विवाद हुआ। जहाँ तीनों युवकों ने मिलकर लात, मुक्कों से मारकर जेल पहरी की हत्या कर दिया और शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे, लेकिन गाड़ी से गिर जाने की वजह से शव मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए, पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बस्तर पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि मृतक इनोश बक्श 14 जुलाई की रात्रि में ग्राम मारकेल मावलीगुड़ा जाने की कच्ची मार्ग से लगे मकान में इनोस बक्श एवं आरोपी सुरेश बघेल एव इसके दो अन्य साथी साधुराम नाग व कामेश्वर बघेल के साथ वाद विवाद हुआ। घटना के बाद से तीनों फरार थे, जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेश बघेल एनएमडीसी प्लांट नगरनार में बस्तर कंस्ट्रक्शन कंपनी काम करता था, साथ ही ग्राम मारकेल में किराये के रूम में अपने दोस्तो के साथ रहता था। 
विज्ञापन


आरोपी सुरेश बघेल का जान पहचान तीन चार माह पूर्व मृतक इनोस के साथ हुआ था, 14 जुलाई को किराये के मकान में इनोस बक्स द्वारा कामेश्वर के साथ एक विडियो बनाया था, जहाँ चारों बैठकर शराब पीने के बाद एनोस बक्श को किराये के रूम में विडियो डिलिट करने के लिए बोला गया, इनोस वक्श ने वीडियो डिलीट करने के साथ ही आरोपियो को बताया कि तुम्हारी बहन का भी विडियो मेरे पास है, विडियों को इनोस के द्वारा दिखाने पर आरोपियो को वह वीडियो बहन का है समझकर गुस्से में आकर इनोस के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगे, आरोपी कामेश के द्वारा अश्लील विडियों को डिलिट करने की बात को लेकर लात घुसा से मारने पर इनोस बक्श की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों द्वारा मृतक इनोस बक्श के शव को मोटर सायकल में लेकर ओड़िसा की ओर भाग रहे थे, तभी घटनास्थल में मोटर सायकल गिरने से वायजर टूट गया , आरोपियों द्वारा मोटर सायकल को फेंककर तीनों जगदलपुर से भद्राचलम विजयवाड़ा होते हुए तिरूपति से मुम्बई की ओर भाग गए, पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आरोपियों द्वारा लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे, पुलिस ने मामले की जांच के साथ ही आरोपियों को सुकमा से गिरफ्तार किया, आरोपियों में सुरेश बघेल  02. साधुराम नाग 03.कामेश्वर बघेल उर्फ कामेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed