फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Devotees offered prayers in temples on Mahashivratri

Mahashivratri 2025: जगदलपुर में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, महाशिवरात्रि पर उमड़े श्रद्धालु

Wed, 26 Feb 2025 11:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:45 AM IST
सार

जगदलपुर, महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जगदलपुर के तमाम शिव मंदिरों में बुधवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ ही मन्नतें मांग रहे हैं।

विज्ञापन
Devotees offered prayers in temples on Mahashivratri
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर, महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जगदलपुर के तमाम शिव मंदिरों में बुधवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ ही मन्नतें मांग रहे हैं। शहर के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड के सिंचाई विभाग कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच रहे थे।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक धार्मिक पर्व है, पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि को बहुत खास माना गया है। 
विज्ञापन


माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही, अविवाहितों को मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं, इस दिन शिवालय जाकर शिवलिंग पर गंगाजल और गाय का दूध अर्पित करने से कल्याण होता है। कई स्थानों पर इस दिन भगवान शिव पर ध्यान और शिव मंदिरों में पूरी रात जागरण भी किया जाता है। बस्तर जिले में भी महाशिवरात्रि पर्व पूरी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने की पूजा अर्चना
महाशिवरात्रि के अवसर पर महापौर संजय पांडे दलपत सागर पहुंच भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के साथ ही बस्तर की सुख समृद्धि की कामना की।

भक्तों की लगी लंबी कतार
भगवान शिव के दर्शन करने के लिए सुबह से भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली हैं। महादेव घाट, चांदनी चौक, दलपत सागर, प्रतापगंज पारा के अलावा शहर के तमाम मंदिरों में भक्तों की कतार सुबह से देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed