{"_id":"6565619add96c88de908fcd5","slug":"dead-body-of-youth-found-in-nayapara-in-jagdalpur-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: युवक का शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस; अभी तक नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: युवक का शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस; अभी तक नहीं हुई शिनाख्त
Tue, 28 Nov 2023 09:14 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 28 Nov 2023 09:14 AM IST
सार
जगदलपुर में सड़क किनारे एक युवक का शव देखा गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के नयापारा में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव देखा गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया है वहीं मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे के लगभग एक युवक का शव सड़क किनारे देखे जाने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की शायद मृतक मॉर्निग वॉक पर निकला होगा, जिसके बाद अचानक से गिरने से उसकी मौत हो गई, पुलिस को युवक के पास से कोई भी पहचान का दस्तावेज नहीं मिला। जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वहीं मृतक के फोटो को वॉट्स ऐप ग्रुप में शेयर कर दिया गया है। जिससे कि अगर कोई भी मृतक को पहचानता होगा तो इसकी जानकारी कोतवाली थाना में दिए जाने की बात कही गई है। फिलहाल, मृतक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन