{"_id":"64195e94259d11454107e5ca","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-room-for-five-days-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: 16 मार्च से लापता था युवक, स्कूल के बगल में एक कमरे में मिला शव, हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: 16 मार्च से लापता था युवक, स्कूल के बगल में एक कमरे में मिला शव, हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू
Tue, 21 Mar 2023 01:06 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:06 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि युवक 16 मार्च से लापता था। जिसकी परिजन खोजबीन कर रहे थे। लेकिन तभी पता चला की एक कमरे में युपक का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट लिटरे स्कूल परिसर के बगल में स्थित एक कमरे में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन करते हुए मृतक के परिजनों तक पहुंची। जहां शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। वहीं, मृतक के पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना में पदस्थ एसआई दिलीप मेश्राम ने बताया की बिलौरी गांव के सरपंच बिरलेक बघेल ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी की माउंट लिटरे स्कूल के बगल में एक युवक का शव पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखने के बाद मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की। वहीं, थाना क्षेत्र में गुम हुए लोगों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान शव की पहचान बकचंद बघेल 50 वर्ष के रूप में की गई।
विज्ञापन
पुलिस को परिजनों ने बताया की मृतक कुली मजदूरी का काम करता था। इसके अलावा समय-समय पर घर से अपने रिश्तेदारों के घर जाकर रुक जाता था । कुछ समय के बाद खुद ही वापस आ जाता था। 16 मार्च को भी घर से निकलने के बाद वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजन अपने स्तर पर खोजबीन कर रहे थे। लेकिन, पुलिस ने परिजनों को बताया की बकचंद्र की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पीएम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया है। वहीं, मृतक की पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिससे इस बात का पता चल सके कि आखिर मौत का कारण हुई है।
विज्ञापन