फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Dead body of a soldier found in the field while on duty at Rajim fair in Jagdalpur

Jagdalpur: राजिम मेले में ड्यूटी पर तैनात जवान का मिला शव, हत्या की आशंका; पीएम से खुलेगा मौत का राज

Tue, 05 Mar 2024 11:52 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Mar 2024 11:52 AM IST
सार

जगदलपुर नगर सेना में तैनात एक जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जवाब 20 साथियों के साथ राजिम मेले में ड्यूटी के लिए आया हुआ था।

विज्ञापन
Dead body of a soldier found in the field while on duty at Rajim fair in Jagdalpur
पुलिस जवान का मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर नगर सेना में पदस्थ जवान अपने 20 साथियों के साथ राजिम मेला ड्यूटी में गया हुआ था। लेकिन अचानक से जवान गायब हो गया। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी का मामला राजिम थाने में दर्ज कराया गया। जहां सोमवार को जवान का संदिग्ध शव थाने से कुछ दूर पीछे खेत में पाया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

 
मामले के बारे में साथियों ने बताया कि 23 फरवरी से राजिम मेला में ड्यूटी करने के लिए 22 फरवरी को 20 जवानों की एक टीम को राजिम भेजा गया। जहां 28 फरवरी तक काम करने के बाद अचानक से 29 फरवरी को महेश ठाकुर पिता स्व अनिरुद्ध ठाकुर 36 वर्ष निवासी मंजुला थाना भानपुरी लापता हो गया।
विज्ञापन


जिसकी जानकारी अन्य साथियों ने नगर सेना सेनानी एस मार्बल को फोन पर सूचना दी। इस दौरान महेश की पत्नी को भी घटना के बारे में बताया गया। जहां उसकी पत्नी का कहना था कि महेश के पास ना तो फोन है और ना ही वह एटीएम इस्तेमाल करता है। उसे जब भी पैसे की जरूरत होती थी तो किसी के भी फोन का नंबर देकर उससे फोन पर पैसा मांग लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ड्यूटी के दौरान गए अन्य जवानों से बहसबाजी करते हुए लापता हो गया। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने काफी खोजबीन करने के बाद अन्य लोगों को मामले के बारे में बताया। वहीं इस बात की जानकारी लगने के बाद गुम हुए महेश की पत्नी भी उसकी खोज बीन की। जब उसका कोई भी सुराग नही मिला तो एक मार्च को राजिम थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।


साथ ही विभाग के द्वारा व्हाट्सएप से लेकर हर ग्रुप में महेश के फोटो को भेजने के साथ ही उसे कही पर भी देखने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही। जहां चार मार्च को महेश का शव थाने से कुछ दूरी पर एक खेत में पाया गया। जहां परिजनों को मामले की जानकारी देने के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल, महेश के शव को देखने के बाद संदिग्ध लग रहा है। वहीं शव तीन दिन पुराना भी बताया जा रहा है। शव का पीएम होने के बाद ही मौत की कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल, शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed