फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Crpf Jawan Commits Suicide By Shooting Himself In Chhattisgarh Dantewada

CRPF जवान ने की खुदकुशी: महाशिवरात्रि के दिन सर्विस राइफल से मारी गोली, छुट्टी के बाद लौटा था दंतेवाड़ा

Sun, 19 Feb 2023 03:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Feb 2023 03:32 PM IST
सार

अफसरों ने बताया कि जवान गुनीन दास के खुकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही संभवत: स्थिति सामने आ सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Crpf Jawan Commits Suicide By Shooting Himself In Chhattisgarh Dantewada
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार रात सीआरपीएफ के एक जवान ने खुदकुशी कर ली। जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात था और कुछ दिन पहले ही छुट्टी से कैंप लौटा था। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गाली मारी है। उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया, लेकिन पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जवान के खुदकुशी करने का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। सूचना मिलने पर पुलिस और अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि असम निवासी जवान गुनीन दास (30) सीआरपीएफ 195वीं बटालियन में कांस्टेबल पदस्थ था। उसने शनिवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी के दौरान खुद की सर्विस राइफल से गर्दन के पास गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो गुनीन दास लहूलुहान हालत में पड़ा था। इस पर जवान उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और अफसरों को सूचना दी। गुनीन दास की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


आईजी सुंदरराज ने बताया कि इसके बाद जवान गुनीन दास को उपचार के लिए रात करीब12 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान रात करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया। जवान कुछ दिनों की छुट्टी पर घर गया हुआ था और शनिवार को ही ड्यूटी पर लौटा था। जवान के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पूछताछ में स्थिति स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल जवान के शव को अस्पताल में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह में तीन जवानों ने दी जान

  • इससे पहले 7 फरवरी को बीजापुर में भी सीआरपीएफ जवान केरल के चित्तूर, पालकड निवासी बीनू एम (37) ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। वह भी छुट्टी के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए पहुंचे थे। उनकी भी खुदकुशी का कारण सामने नहीं आ सका है। 
  • वहीं करीब चार माह पहले अक्तूबर में बीजापुर में ही एक CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। जवान सुनील कुमार मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला था और यहां 15वीं बटालियन में पदस्थ था। उसकी भी आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed