{"_id":"642845257bb2e96f930bba47","slug":"covid-19-in-chhattisgarh-four-corona-infected-including-two-crpf-jawans-in-kondagaon-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में लौट रहा कोरोना: कोंडागांव में CRPF के दो जवानों सहित चार संक्रमित, किसी की ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में लौट रहा कोरोना: कोंडागांव में CRPF के दो जवानों सहित चार संक्रमित, किसी की ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं
Sat, 01 Apr 2023 08:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Apr 2023 08:22 PM IST
सार
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोलहेडकर ने बताया कि संक्रमित युवक सहित पिछले तीन-चार दिनो से सीआरपीएफ जवानों के अलावा आसपास के लोग संक्रमित थे। बीमार युवक शुक्रवार सुबह इलाज के लिए अस्पताल आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसारने लगा है। कोंडागांव में CRPF के दो जवानों सहित छह लोग संक्रमित मिले हैं। किसी की भी ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। बताया जा रहा है कि सभी को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुके थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार को आईसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संक्रमित लोगों में सबसे पहले बस्ती का एक युवक पॉजिटिव मिला था। युवक पेशे से चाय-नाश्ता की टपरी लगता है। कुछ दिनों से उसकी तबियत भी खराब चल रही थी। उपचार से पहले हुई कोविड जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल युवक व उसके पूरे परिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उसे आवश्यक दवाइयां भी दे दी गईं हैं।
विज्ञापन
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोलहेडकर ने बताया कि संक्रमित युवक सहित पिछले तीन-चार दिनो से सीआरपीएफ जवानों के अलावा आसपास के लोग संक्रमित थे। बीमार युवक शुक्रवार सुबह इलाज के लिए अस्पताल आया था। जहां रैपिड एंटीजन किट में जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुकी है। आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाइश दी गई है।
विज्ञापन