फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chingavaram blast victim commits suicide by consuming poison

CG News: चिंगावरम ब्लास्ट के पीड़ित ने जहर खाकर की आत्महत्या, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 21 Oct 2025 12:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 12:35 PM IST
सार

सुकमा के चिंगावरम में 2010 के नक्सली हमले में घायल महादेव दुधी ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या की, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Chingavaram blast victim commits suicide by consuming poison
पीड़ित ने जहर खाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के चिंगावरम में साल 2010 में हुए विस्फोट के बाद शहीद और घायलों के परिवार वालों को सरकार ने सरकारी नौकरी दी थी। इस घटना में घायल एक ग्रामीण को डीईओ कार्यालय में नौकरी दी गई थी। जिसने बीती 13 तारीख को जहर खा लिया, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 28 वर्षीय महादेव दूधी ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

 
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल आई मृतक महादेव दूधी की पत्नी देवे दूधी ने बताया कि सुकमा के राजामुंडा में वे लोग रहते थे। डीईओ दफ्तर में महादेव प्यून की जॉब करता था। 13 अक्टूबर को उसने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। 
विज्ञापन


जिसके बाद से उसकी हालत लगातार बिगड़ती देख उसे सुकमा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जगदलपुर लाया गया, जहां आज उसकी मौत हो गई। मृतक की पांच साल की छोटी बच्ची हंशिका भी है। बता दें कि 17 मई 2010 को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सरहद पर चिंगावरम में नक्सलियों ने यात्री बस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस घटना में बस सवार 16 जवान और 15 आम लोग मारे गए थे। हादसे के पीड़ितों में महादेव भी थे। जिसके बाद उसे सरकारी नौकरी मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed