फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh Naxalite commander with reward of one lakh arrested in Sukma

मिलिशिया प्लाटून कमांड-इन-चीफ गिरफ्तार: एक लाख का इनामी है नक्सली सोड़ी देवा; दो दर्जन वारदातों में रहा शामिल

Mon, 05 Jun 2023 01:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Jun 2023 01:21 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि, सोढ़ी देवा एक दर्जन से ज्यादा नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। 25 फरवरी को जगरगुंडा- कुंदेड़ मार्ग पर घटित नक्सली हमले में भी शामिल था। इसमें तीन जवान शहीद हुए थे। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Naxalite commander with reward of one lakh arrested in Sukma
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नक्सली। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस ने एक लाख का इनामी नक्सली मिलिशिया प्लाटून कमांड इन चीफ सोढ़ी देवा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम है। उसके पास नक्सलियों के सुरपनगुडा आरपीएस मिलिशिया प्लाटून कमांड की जिम्मेदारी थी। बताया जा रहा है कि, सोढ़ी देवा एक दर्जन से ज्यादा नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। 25 फरवरी को जगरगुंडा- कुंदेड़ मार्ग पर घटित नक्सली हमले में भी शामिल था। इसमें तीन जवान शहीद हुए थे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस और सीआरपीफ 201वीं कोबरा बटालियन की ई कंपनी के जवान सोमवार सुबह संर्चिंग के लिए ग्राम कुंदेड़ की ओर रवाना हुए थे। इस दौरान जंगल में जवानों को देखकर एक संदिग्ध भागने लगा। जवानों ने पीछा किया और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास बरामद थैले से एक टिफिन बम, 50 मीटर वायर, चार इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, चार जिलेटिन रॉड, 50 मीटर कोर्डेक्स वायर व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन




जवानों ने उसे हिरसत में ले लिया गया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि, पकड़ा गया संदिग्ध चिंतलनार के किस्टावरम निवासी सोड़ी देवा उर्फ सुनील है। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन सुरपनगुड़ा आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया प्लाटून कमांड-इन चीफ के पद पर है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बरामद विस्फोटक को जगरगुंडा-कुंदेड़ मार्ग पर जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाने वाला था। उसके खिलाफ सात गिरफतारी वारंट जारी हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दर्जन से ज्यादा वारदातों में शामिल रहा

  • 25 फरवरी को कुंदेड़ एंबुश वारदात में भी शामिल रहा।
  • 2022 में चिंतलनार के सुरपनगुड़ा सरपंच मड़कम सन्ना की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या
  • 2022 में मल्लेवागू नाला के पास आईईडी लगाने में शामिल
  • 2022 में मल्लेवागु नाला के पास स्पाइक लगाने में शामिल
  • 2022 में सोमड़ी निवासी सिंगाराम की जमीन विवाद में हत्या
  • 2021 में जगदरगुंडा के मिलियमपल्ली में पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या
  • 2021 में पुलनपाड़ में संगठन के कमेटी सदस्य की पुलिस मुखबीर के शक में हत्या
  • 2021 में चिंतलनार के मल्लेवागू नाला के पास रोड ब्लॉक
  • 2021 में मुर्गा बाजार के पास आईईडी लगाने में शामिल
  • 2021 में रावगुड़ा से किस्टावरम के रास्ते में प्रेशर बम लगाया
  • 2019 में मुकरम नाला के पास रोड खोदने की घटना में शामिल
  • 2018 में जगरगुंडा बाजार में व्यापारियों से सामान लूटा
  • 2018 में चिंतलनार के मोरपल्ली पगडंडी के पास आईईडी विस्फोट, एक जवान घायल।
  • 2018 में मल्लेवागू नाला के पास आर्ईईडी विस्फोट में शामिल
  • 2017 में चिंतलनार के लच्छीपारा-तोंगगुडा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवानों पर फायरिंग।
  • 2017 में चिंतलनार-रावगुड़ा के बीच टेकरी के पास जवानों पर फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed