फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh Congress starts preparations for Priyanka Gandhi Bastar tour

बस्तर आएंगी प्रियंका गांधी: मातृ शक्ति के नाम होगा कांग्रेस का सम्मेलन, लालबाग परेड ग्राउंड में सभा की तैयारी

Sun, 09 Apr 2023 06:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Apr 2023 06:43 PM IST
सार

संसदीय सचिव और विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि महासचिव प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। कांग्रेस जो भी रूपरेखा तय करेगी, उसे हम सबको अमल करते पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। सभा को सफल और ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress starts preparations for Priyanka Gandhi Bastar tour
प्रियंका गांधी के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर बैठक करते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आने वाली हैं। उनके संभावित दौरे को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। मातृ शक्ति के नाम से कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए लालबाग परेड ग्राउंड में जनसभा करने की तैयारी है। प्रियंका गांधी के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसमें शामिल होंगे। 

विज्ञापन


राजीव भवन में रविवार को बस्तर जिला कांग्रेस की बैठक में प्रियंका गांधी के दौरे और उसकी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नेहरू गांधी परिवार का बस्तर और यहां के आदिवासियों से गहरा नाता रहा है। प्रियंका गांधी को छोड़कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजनीति में सक्रिय रहे परिवार के सभी सदस्य बस्तर का दौरा कर चुके है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, मातृशक्ति के नाम से हो रहे इस सम्मेलन में बस्तर संभाग के सभी जिलों से महिलाओं सहित कांग्रेसियों व कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति होगी। इसकी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर निरंतर जारी है। प्रियंका गांधी के प्रथम बस्तर आगमन को लेकर भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा सहित चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed