फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh bjp protest against bhupesh government in bijapur

Bijapur: 'मोर आवास, मोर अधिकार' को लेकर भाजपाइयों ने घेरा विधायक निवास; पुलिसकर्मियों से जमकर धक्का-मुक्की

Mon, 06 Mar 2023 10:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Mar 2023 10:09 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि सरकार अगर गरीबों को उनका हक नहीं देती है तो राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा उग्र प्रदर्शन करेगी। कहा कि, भूपेश बघेल अपने आकाओं को खुश करने के लिए अपना पहला  दायित्व भूल रहे हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh bjp protest against bhupesh government in bijapur
बीजापुर में प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा एक्शन मोड पर आ गई है। मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा ने सोमवार को भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। रैली निकालकर भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में विधायक निवास का घेराव करने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों ओर से जमकर धक्कामुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिया और आगे बढ़ने का प्रयास किया। 

विज्ञापन




पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपाई रैली की शक्ल में विधायक निवास घेरने निकले, लेकिन उन्हें रास्ते मे पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधायक निवास से बाहर ही रोक दिया। आगे जाने नहीं दिया गया। इससे रैली में आवास के लिए अपने फार्म के साथ शामिल होने महिलाओं  व पुरुषों ने आक्रोशित होकर भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  
विज्ञापन


पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि, सत्ता पर काबिज होते ही सरकार जनता की रोटी और मकान छीनने का काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ के गरीबों के लिए 16 लाख पीएम आवास भेजे, लेकिन भूपेश सरकार उसे गरीबों तक पहुंचने ही नहीं दिया। गागड़ा ने भूपेश सरकार से सवाल करते हुए कहा कि अधिवेशन में आप छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे खर्च कर रहे हो, लेकिन गरीब के मकान के लिए आपके पास पैसे नहीं हैं। ये प्रदेश की जनता के साथ धोखा व अन्याय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि सरकार अगर गरीबों को उनका हक उनका अधिकार नहीं देती है तो आगामी दिनों में राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा उग्र प्रदर्शन करेगी। कहा कि, भूपेश बघेल अपने आकाओं को खुश करने के लिए अपना पहला  दायित्व भूल रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जी वेंकट, विधानसभा प्रभारी दीपक बाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, सतेंद्र ठाकुर, सुखलाल पुजारी, घासीराम नाग, जिलाराम राणा, फूलचंद गागड़ा, महिला मोर्चा की नीता शाह व उर्मिला तोकल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed