फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh BJP in-charge Om Mathur distributed e-labor cards to the beneficiaries in Jagdalpur

'सभी वर्गों के लिए मोदी सरकार की योजनाएं': छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने किया ई-श्रम कार्ड का वितरण

Wed, 31 May 2023 05:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 31 May 2023 05:28 PM IST
सार

जिला भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में फूल व्यवसायियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर सभी कामगारों का ई-श्रम कार्ड बनाया गया। 

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP in-charge Om Mathur distributed e-labor cards to the beneficiaries in Jagdalpur
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने लाभार्थियों को ई-श्रम कार्ड का वितरण किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से निरंतर समाज के उत्थान के लिए श्रमिकों, किसानों, युवाओं के लिए विभिन्न लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे देश और प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही उनके दैनिक जीवन में निरंतर सुधार हो रहा है। प्रदेश प्रभारी माथुर ने मंगलवार को लाभार्थियों को ई-श्रम कार्ड का वितरण किया। 

विज्ञापन


जिला भाजपा कार्यालय में में आयोजित कार्यक्रम में संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिला भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में फूल व्यवसायियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर सभी कामगारों का ई-श्रम कार्ड बनाया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा की ओर से केंद्र की योजनाओं के प्रचार-प्रसार से व उनके प्रयास से क्षेत्र के लोगों को भटकना नहीं पड़ रहा। कामगारों को मौका स्थल पर ही लाभांवित करने के अलावा योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप और बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडेय ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यस्थल पर ही पहुंचकर श्रमिकों व अल्प आय करने वाले लोगों के हितों में बनी योजनाओं की जानकारी देना एक अच्छा प्रयास है। इससे निश्चित तौर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के जीवन में बदलाव आएगा। जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने लाभार्थी श्रमिकों को सरकारी लाभों के संबंध में अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed