{"_id":"68a8618563d76f6e1e06aeb7","slug":"body-of-the-youth-was-found-after-21-hours-the-relatives-were-crying-inconsolably-the-family-members-were-in-s-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: 21 घंटे के बाद मिला युवक का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सदमे में परिवार के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: 21 घंटे के बाद मिला युवक का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सदमे में परिवार के लोग
Fri, 22 Aug 2025 05:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:56 PM IST
सार
जगदलपुर में लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मिनी गोवा में गुरुवार की शाम को दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
21 घंटे के बाद मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मिनी गोवा में गुरुवार की शाम को दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव पुलिस ने 21 घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद घटनास्थल से 2 किमी दूर से बरामद किया। युवक का शव मिलते ही परिजनों के आस भी टूट गई। वहीं माँ का रो रोकर बुरा हाल हो गया था लोहंडीगुड़ा पुलिस ने शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
मामले के बारे में बताया गया कि धरमपुरा निवासी अभय नारायण सिंह 21 वर्ष अपने दोस्तों के साथ मिनी गोवा घूमने के लिए गया हुआ था, जहाँ घूमने के बाद युवकों ने नहाने का प्लान बनाया, जहाँ सभी लोग नहाने के लिए पानी मे उतरे , पानी मे नहाने के दौरान अभय गहराई में चल गया, जहाँ दोस्तों ने इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही अभय के परिजनो को दिया, मौके पर पहुँचे बाढ़ बचाव टीम व लोहंडीगुड़ा की टीम ने 21 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को घटनास्थल से 2 किमी दूर झाड़ियों से बरामद किया गया, वही शव के मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया, वही पुलिस ने बताया कि मृतक अभय के पिता शिक्षक है, जो किलेपाल में अपनी सेवा दे रहे थे, इसके अलावा अभय दिल्ली के बीएयू में बी काम फाइनल ईयर का छात्र बताया जा रहा है, लोहंडीगुड़ा पुलिस ने शव का पीएम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया।
विज्ञापन