फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP is celebrating Bhimrao Ambedkar Samman Abhiyan from 14 to 25 April in Jagdalpur

Jagdalpur: 14 से 25 अप्रैल तक भाजपा मना रही भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान, 22 अप्रैल को संगोष्ठी का आयोजन

Sun, 20 Apr 2025 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Apr 2025 08:12 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 14 से 25 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के संपूर्ण जीवन, देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को बताया जा रहा है।

विज्ञापन
BJP is celebrating Bhimrao Ambedkar Samman Abhiyan from 14 to 25 April in Jagdalpur
भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 14 से 25 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के संपूर्ण जीवन, देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को बताया जा रहा है। जिसके लिये भाजपा विभिन्न कार्यक्रम,चर्चा, गोष्ठी का आयोजन कर रही है। इसी तारतम्य में आगामी 22 अप्रैल को स्थानीय पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाॅल में विशेष संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कर रही है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह बघेल शामिल होंगे। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब के विचारों को जन जन तक पहुँचाने विविध कार्यक्रम कर रही है। 22 अप्रैल को आयोजित विशेष संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल सम्मिलित होंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनायें।
विज्ञापन


महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि डा.अंबेडकर ने भारत के संविधान की नींव रखी। भाजपा के डा. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम में नगर निगम पूर्ण सहयोग और गरिमा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला मंत्री नरसिंह राव ने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में कार्यकर्ता समस्त कार्यकर्ता सम्मिलित हो एवं आमजन को भी जोड़ने प्रयास करें। बाबा साहेब के विचारों का व्यापक प्रसार कार्यक्रम का उद्देश्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed