फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bike rider dies while trying to save cattle villager hit by an unknown vehicle and died in Jagdalpur

Jagdalpur: मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार की मौत, ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर हुई मौत

Mon, 29 Jul 2024 01:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 29 Jul 2024 01:24 PM IST
सार

बस्तर जिले के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी वहीं एक युवक घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से मेकाज में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। 

 

विज्ञापन
Bike rider dies while trying to save cattle villager hit by an unknown vehicle and died in Jagdalpur
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : सड़क हादसे में युवक की मौत

विस्तार

बस्तर जिले के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी वहीं एक युवक घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से मेकाज में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले ऋषभ शर्मा अपने दोस्त धनराज को लेकर बुलेट वाहन में 27 जुलाई को जैबैल गए हुए थे। जहाँ से काम खत्म कर वापस 28 को अपने घर जगदलपुर आ रहे थे कि छोटे देवड़ा और डोडरेपाल के पास अचानक से मवेशियों का झुंड आने से उसे बचाने के चक्कर मे गिर पड़े। जिसके बाद घायलों को 108 की मदद से पहले महारानी अस्पताल ले जाया गया जहां से घायलों को मेकाज लाया गया जहाँ उपचार के दौरान ऋषभ की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त का अब भी उपचार चला रहा है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजनों का हॉस्पिटल आना शुरू हो गया। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना कोडेनार थाना क्षेत्र का है, जहाँ थाना बुरगुम निवासी मासों मुचाकी पिता हिड़मे 35 वर्ष अपने दोस्त मनकू पोयाम के मामा घर कोडेनार गया हुआ था, वहां से वापस लौटने के दौरान रविवार की रात को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए 108 की मदद से किलेपाल के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसे मेकाज रेफर किया गया, मेकाज पहुँचने के बाद उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, घटना के बाद सोमवार को दोनों युवकों के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed