फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Acid attack on bride and groom As soon as the lights went off

दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक: पुलिस को मिला कंटेनर, पर हमलावर का सुराग नहीं; परिजन बोले-किसी से दुश्मनी नहीं

Thu, 20 Apr 2023 03:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 20 Apr 2023 03:59 PM IST
सार

भानपुरी थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया की आमाबाल में डमरू और सुनीता की शादी थी। अचानक शादी समारोह में लाइट जाने के बाद शोर मचने लगा। लोगों ने जब मोबाइल का टार्च जलाई तो देखा कि, दूल्हा- दुल्हन समेत कई लोगों के ऊपर एसिड फेंका जा चुका था। घायलों को बेहतर उपचार के लिए भानपुरी अस्पताल ले जाया गया तो कुछ को मेकाज भेजा गया है।

विज्ञापन
Acid attack on bride and groom As soon as the lights went off
चपेट मेें आए बच्चे का इलाज करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में शादी समारोह के दौरान हुए एसिड अटैक के 12 घंटो बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस को घटनास्थल के पास से एक कंटेनर बरामद हुआ है। आशंका है कि इसी में एसिड भरकर लाया गया होगा। हालांकि हमलावर के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वहीं दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक: शादी समारोह में लाइट जाने पर वारदात, पास खड़े दो बच्चों सहित 12 घायल
विज्ञापन


दुल्हन की मां कुंती ने बताया की रात को घर में खुशी का माहौल था। इसी दौरान अचानक से बिजली गई और फिर चीख पुकार शुरू हो गई। मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में देखा तो सबके ऊपर एसिड फेंके जाने की बात सामने आई। घर के लोगों के साथ ही गांव वालों ने भाग रहे लोगों को ही पकड़ना शुरू किया और पूछताछ की, पर कोई सुराग नहीं मिला। वहीं अस्पताल में भर्ती पीड़ितों का कहना है कि, उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया की आखिर हुआ क्या। शादी समारोह के दौरान शरीर में जलन और दर्द के चलते वे भाग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि किसी से कोई विवाद भी नहीं है। चार भाई-बहनों ने सबसे बड़ी बेटी की शादी थी। वह पढ़ाई छोड़ने के बाद कुली का काम कर रही है। बस्तर एसपी ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। भानपुरी एसडीओपी घनश्याम कामडे का कहना ने बताया कि, घटनास्थल से एक कंटेनर जब्त किया गया है, जिसमें एसिड लाने की बात सामने आई है। उसे जांच के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed