{"_id":"644012ef522f6f39fd00e4f6","slug":"12-including-bride-and-groom-injured-in-acid-attack-at-wedding-ceremony-in-jagdalur-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक: शादी समारोह में लाइट जाने पर वारदात, पास खड़े दो बच्चों सहित 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक: शादी समारोह में लाइट जाने पर वारदात, पास खड़े दो बच्चों सहित 12 घायल
Wed, 19 Apr 2023 09:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 19 Apr 2023 09:42 PM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि, घटना की जानकारी मिली है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है की कितने लोग घायल हैं। घायलों को मेकाज लाने की बात भी बताई गई है। एसिड अटैक करने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसिड अटैक में घायल लोगों का मेकाज में उपचार किया जा रहा है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बुधवार रात को एक शादी समारोह के दौरान बड़ी वारदात हो गई। कार्यक्रम में किसी ने दूल्हा-दुल्हन पर एसिड फेंक दिया। इसकी चपेट में आकर दूल्हा-दुल्हन और छह व चार साल के दो बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। वारदात लाइट जाने के दौरान हुई है। ऐसे में एसिड फेंकने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में सुधापाल निवासी डमरु बघेल (23) और सुनीता कश्यप (19) की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से कार्यक्रम में लाइट चली गई। इसी बीच किसी ने दूल्हा-दुल्हन पर एसिड फेंक दिया। इसके चलते उनके पास खड़े अन्य लोग भी चपेट में आ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लाइट आई तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उनके आते ही आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
यह हुए हमले में घायल
एसिड अटैक की वारदात में दूल्हा डमरु बघेल (23), दुल्हन, सुनीता कश्यप (19), संपत बघेल (32), छह साल का टेमेश्वर मौर्य, तुला कश्यप (19), चार साल की जामनी कश्यप, गूंजी ठाकुर (25) कारी बाई कश्यप (29), गुनमनी कश्यप (29), मालती कश्यप (38), मिटकी कश्यप (38), गोयनदा कश्यप (38) घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि, घटना की जानकारी मिली है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है की कितने लोग घायल हैं। घायलों को मेकाज लाने की बात भी बताई गई है। थाना प्रभारी किशोर केवट मौके पर मौजूद है। एसिड अटैक करने वाले की तलाश की जा रही है। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि लाइट जाने के दौरान वारदात हुई है।