फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   A speeding car took the life of a two year old child in Jagdalpur

Jagdalpur: तेज रफ्तार कार ने दो साल के बच्चे की ले ली जान, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Dec 2023 02:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Dec 2023 02:56 PM IST
सार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के तहत केशलूर में रहने वाली महिला शुक्रवार की सुबह अपने  दो  वर्षीय बेटे को लेकर लकड़ी झाड़ी काटने के लिए आई थी, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि आज उसका इकलौता बेटा उससे अलग हो जायेगा। 

विज्ञापन
A speeding car took the life of a two year old child in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के तहत केशलूर में रहने वाली महिला शुक्रवार की सुबह अपने  दो  वर्षीय बेटे को लेकर लकड़ी झाड़ी काटने के लिए आई थी, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि आज उसका इकलौता बेटा उससे अलग हो जायेगा। सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बच्चे को ठोकर मार दी जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना की जनकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

 

घटना की जनकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया की केशलूर निवासी सरदई कश्यप अपने पति से अलग होने के बाद अपने दो वर्षीय बेटे खेमेश्वर कश्यप के साथ भाई के घर में रह रही थी, शुक्रवार की सुबह अपने बेटे को लेकर केशलूर साइन बोर्ड के पास झाड़ी लकड़ी तोड़ने के लिए आई हुई थी।

विज्ञापन

 

लकड़ी तोड़ने के बाद वापस घर जा रही थी तभी अचानक सड़क पार करने के दौरान बेटा खेमेश्वर सड़क पर आ गया, जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रही कार ने खेमेश्वर को ठोकर मार दी, इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed