{"_id":"691e88cdffeeae1151071a83","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-warehouse-located-in-babu-semra-jagdalpur-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देर रात से आग पर काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देर रात से आग पर काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी
Thu, 20 Nov 2025 08:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:49 AM IST
सार
जगदलपुर के बाबू सेमरा में स्थित एमआरएफ सेंटर में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एमआरएफ सेंटर में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के बाबू सेमरा में स्थित एमआरएफ सेंटर में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हर तरफ धुआं ही धुआं छा गया। घटना की जानकारी लगते ही एसडीआरएफ की टीम के साथ ही फायर बिग्रेड की टीम भी लगी हुई है। जहां रात से लेकर अभी तक आग को बुझाया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाबू सेमरा में स्थित प्लास्टिक गोदाम एमआरएफ में बुधवार की बीती रात अचानक से आग लग गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है,।आग के लगते ही तेजी से फैल गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को जैसे ही लगी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। रात 12 बजे से सुबह तक आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन