{"_id":"67e160b88049e8e2e5088377","slug":"380-players-from-seven-districts-participated-in-police-sports-competition-18-games-were-organised-in-jagdalpu-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: सात जिलों के 380 खिलाड़ियों ने पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में लिया भाग, 18 खेलों का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: सात जिलों के 380 खिलाड़ियों ने पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में लिया भाग, 18 खेलों का हुआ आयोजन
Mon, 24 Mar 2025 08:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 24 Mar 2025 08:05 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के तहत 22 मार्च को जगदलपुर में बस्तर (संभाग) रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद का आयोजन प्रारंभ किया गया था, इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बस्तर संभाग के सातों जिलों से विभिन्न खेलों में प्रतिभागी ने भाग लिया।
विज्ञापन
18 खेलों का हुआ आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के तहत 22 मार्च को जगदलपुर में बस्तर (संभाग) रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद का आयोजन प्रारंभ किया गया था, इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बस्तर संभाग के सातों जिलों से विभिन्न खेलों में प्रतिभागी ने भाग लिया, पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों और समय सारिणी के अनुसार पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स खो खो जैसे 18 खेल का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
जिसमें बस्तर रेंज के सभी 7 जिलों के 380 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान स्पोर्ट्स मीट में भाग लिया, संभाग स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता खेलकूद का समापन 23 मार्च के शाम को धरमपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जगदलपुर में संपन्न हुई,धरमपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जगदलपुर में रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन समारोह के अवसर पर महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी, पुलिस उप महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा कमलोचन, पुलिस अधीक्षक, बस्तर सलभ सिन्हा,एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय, एसपी कोंडागांव अक्षय कुमार ने पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लिया और समस्त खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना की, जिला कोंडागांव पुलिस टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल प्रतियोगिता का प्रदर्शन करते हुए समग्र चैंपियन के रूप में उभरा।
विज्ञापन
मेजबान जिला बस्तर के साथ साथ सुकमा और नारायणपुर जिलों ने भी कई टीम और ट्रैक गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि महिला पुलिस कर्मियों ने भी खेलकूद आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई टीम और व्यक्तिगत पदक जीते, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित किया और उल्लेख किया कि इस तरह के आयोजन न केवल पुलिस कर्मियों के बीच खेल प्रतिभा को पहचानने में मददगार होते हैं बल्कि सैनिकों के बीच टीम भावना और सौहार्द भी पैदा करते हैं, रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद आयोजन के सर्वश्रेष्ठ एथलीट और खिलाड़ी आने वाले दिनों में राज्य स्तरीय आयोजन के दौरान बस्तर रेंज पुलिस का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन